Happy Birthday Sunil Chhetri
फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री का आज 37वां जन्मदिन है। छेत्री मौजूदा फुटबॉलरों में क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo), लियोनेल मेसी (Lionel Messi) और अली मबखाउत के बाद सबसे ज्यादा इंटरनेशनल गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री का आज जन्मदिन है। 3 अगस्त, 1984 को तेलंगाना में जन्मे सुनील छेत्री आज 37 साल के हो गये हैं। सुनील छेत्री ने अपने करियर में कई मुकाम हासिल किये हैं। वो भारत के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। 2007 में पाकिस्तान के खिलाफ अपने इंटरनेशनल करियर का आगाज करने वाले सुनील छेत्री को अपने करियर में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिले।आज भले ही छेत्री भारतीय फुटबॉल के स्टार हैं लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब उन्हें टीम के कोच ने नाकाम खिलाड़ी तक कह दिया था। आइये आपको बताते हैं फुटबॉल टीम के कप्तान के बारे में पांच बड़ी बातें। 1. सुनील छेत्री अपने इंटरनेशनल करियर में 118 मैचों में 74 गोल दाग चुके हैं। उनका प्रति मैच गोल औसत 0.63 है जो कि रोनाल्डो और मेसी से भी अच्छा है। रोनाल्डो का प्रति मैच गोल औसत 0.61 ...