Oprah Winfrey की कहानी


 दुनिया की सबसे ताकतवर महिलाओं में से एक Oprah Winfrey का जन्म 1954 में मिसिसिप्पी में एक अविवाहित महिला के घर हुआ।

उनकी माँ ने उन्हें बचपन में अपनी नानी के घर छोड़ दिया और उनसे दूर चली गई, जहाँ Oprah का उनके रिश्तेदारों ने Rape किया जिसकी वजह से Oprah 14 वर्ष की उम्र में ही प्रेग्नेंट हो गयी और कुछ समय बाद बच्चे की मौत गर्भ में ही हो गई।

हाई स्कूल के दौरान उन्होंने एक रेडियो कंपनी में काम किया और 19 वर्ष की उम्र में एक स्थानीय इवनिंग शो में को-एंकर बन गई, उसके बाद वह दिन में प्रसारित होने वाले एक लोकल चैनल के शो से जुड़ गई।

कुछ समय बाद उन्हें एक न्यूज़ चैनल में न्यूज़ एंकर की नौकरी मिली और 1978 में दी पीपल टॉक शो को होस्ट करने का मौका मिला। इसी शो में काम करने के दौरान उन्हें अपने जीवन के असली मक़सद का अहसास हुआ और वो अपने सपनों को पूरा करने शिकागो चली गई। कुछ सालों की मेहनत के बाद आखिरकार 1986 में उन्होंने "The Oprah Winfrey Show" की शुरुआत की, ये वही Show था जिसने Oprah की जिंदगी बदल दी। Oprah ने इस शो में पहले महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर बात की और फिर सामाजिक, चिकित्सा, राजनीतिक, मैडिटेशन और फ़िल्मी जगत के विषय भी इसमें शामिल किए।

इस शो में दुनिया की बड़ी-बड़ी हस्तियाँ शामिल हुई और Oprah का जीवन सक्सेस की बुलंदियों को छू गया, इसी के साथ उन्होंने हार्पो प्रोडक्शन नाम की कंपनी की शुरुआत की। 2013 में उन्हें Presidential Medal Of Freedom (अमेरिका का सर्वोच्च नागरिक सम्मान) से सम्मानित किया गया। 2020 में फ़ोर्ब्स के अनुसार उनकी कुल संपत्ति $2.6 बिलियन है।

Oprah ने जीवन के बुरे दौर से निकलकर खुद को प्रभावशाली बनाया और अपने दुख और अपने साथ बीती हुई बुरी घटनाओं पर ध्यान न देकर, अपने सपनों को पूरा करने में लगी रही और खुद को एक प्रभावशाली व्यक्तित्व बनाया और जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाकर सफलता की बुलंदियों तक पहुँची।

___________________________________________________

#Oprah_Winfrey

#motivational_story

#strong_woman

Comments